Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

गुजरात में कार से 1 करोड़ कैश बरामद, दो लोग गिरफ्तार

गुजरात के पालनपुर में पुलिस ने कार से एक करोड़ रुपये कैश जब्त किया है। साथ ही कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लोकल क्राइम ब्रांच की टीम अरोमा सर्कल पर चेकिंग कर रही थी, तभी उनकी नजर एक संदिग्ध वाहन पर पड़ी। तलाशी करने पर पुलिस को कार से एक करोड़ रुपये कैश मिला। कार में सवार लोग संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद पुलिस ने नकदी जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों में से एक सोने और चांदी के गहनों का व्यापारी है।