Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

तेजपुर के बाण थिएटर में मनाया गया रोंगाली बिहू समारोह

असम के तेजपुर में लोकसभा चुनाव से हफ्ते भर पहले उत्सव के माहौल में अलग रंग दिखा। बाण थिएटर में सैकड़ों लोग फसल का उत्सव रोंगाली बिहू मनाने के लिए पहुंचे। इस बार लोगों के बीच खास विषय पर चर्चा हुई। लोगों की बातचीत का मुद्दा था राजनीति को संस्कृति से पूरी तरह अलग क्यों नहीं किया जा सकता।

लोकसभा चुनाव से पहले तेजपुर के माहौल में राजनीति घुली हुई है। समारोह के दौरान लोगों ने नेताओं से राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में मदद करने की अपील की। तेजपुर सोनितपुर लोकसभा सीट का हिस्सा है। सोनितपुर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी।