Breaking News

पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा, फिर बढ़े दाम     |   5 देशों की यात्रा के दौरान कई अहम समझौते हुए: पीएम मोदी     |   स्टेटन आइलैंड में शिपयार्ड विस्फोट, 16 घायल, 3 की हालत गंभीर     |   दिल्ली: गोविंदपुरी में मां-बेटे की हत्या के आरोपी का हाफ एनकाउंटर     |   दिल्ली में CNG हुई 1 रुपये प्रति किलो महंगी     |  

Bihar: रोहतास की महिलाएं तपती धूप में कई किमी. पैदल चलने को मजबूर, नहीं मिल रहा योजनाओं का फायदा

रोजाना पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करने की थकान इन महिलाओं के चेहरों पर साफ नजर आ रही है। ये बिहार के रोहतास जिले की  महिलाएं हैं। इनकी परेशानी तब और बढ़ जाती है जब तपती धूप में भी इन्हें पानी के लिए दो किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता है।

जहां पारा 40 डिग्री पहुंच रहा है, वहीं, पिपरडीह और रोहतास गढ़ जैसे गांवों में नल और हैंडपंप सूख गए हैं। हालत ये है कि लोग खासकर महिलाएं दूर कुएं से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। गांववालों का कहना है कि सरकार की 'नल जल योजना' से ऐसे इलाकों को कोई फायदा नहीं हुआ। इस योजना का मकसद गांव के लोगों को पानी मुहैया करवाना है।

सौर ऊर्जा से चलने वाले पंप सेट कथित तौर पर सही तरह से रख-रखाव न होने की वजह से बंद पड़े हैं। हालांकि, प्रशासन ने इनकी समस्याओं का हल निकालने का वादा किया है ताकि गांववालों को लंबी दूरी तय किए बिना नियमित रूप से साफ पानी मिल सके। रोहतास में पानी की भारी कमी हो रही है। अगर तुरंत कदम नहीं उठाए गए तो बढ़ती गर्मी में और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।