Breaking News

लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |   गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |  

लाल किले के पास रोड-रेज, कैब ड्राइवर की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के लाल किला इलाके में रविवार देर रात कथित रोड-रेज में 36 साल के कैब ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई, 15 साल का बच्चा गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात करीब दो बजे एलएनजेपी अस्पताल से सूचना मिली थी कि जाकिर नगर के रहने वाले मोहम्मद साकिब और पलवल के 15 साल के बच्चे लव कुश को गोली लगने के बाद भर्ती कराया गया है।

पुसूचना मिलने के बाद टीम को मौके पर भेजा गया। इलाज के दौरान साकिब की मौत हो गई है। रात करीब 12 बजे कोडिया पुल से चट्टा रेल क्रॉसिंग की तरफ आ रही कैब ने कथित तौर पर एक बैटरी ई-रिक्शा को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। हमलावरों पर आईपीसी की धारा 302 और 307 और आर्म्स एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।