Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

Rajasthan: झालावाड़ में ओमनी वैन और कंटेनर में टक्कर, 9 लोगों की मौत

राजस्थान के झालावाड़ में रविवार सुबह ओमनी वैन और कंटेनर के टकराने से नौ लोगों की मौत हो गई। झालावाड़ की पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने पीटीआई वीडियो  को बताया कि ये हादसा सुबह दो बजकर 45 मिनट पर एकलेरा गांव के पास हुआ। 

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे झालावाड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की उम्र 18 से 30 साल के बीच थी।