Breaking News

लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |   गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |  

कार्बी आंगलोंग के गन्ना किसानों की केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में गन्ना किसानों का कहना है कि उन्हें केंद्र और राज्य सरकारें नजरअंदाज कर रही हैं। कार्बी आंगलोंग जिले में गन्ना सबसे बड़ी फसल है। असम की मिलों में एक तिहाई गन्ना कार्बी आंगलोंग जिले से ही आता है। यहां के गन्ना किसानों का कहना है कि अर्थव्यवस्था में बड़े योगदान के बावजूद केंद्र और राज्य सरकारों ने उनके लिए कुछ खास नहीं किया है।

किसानों का कहना है कि उन्हें सरकार से गन्ने का सही दाम भी नहीं मिलता है, जिसकी वजह से वे कम कीमत पर गन्ना बेचने को मजबूर हैं। किसानों ने ये भी दावा किया कि उन्हें सरकार की अहम योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ पानी और शौचालय समेत बाकी योजनाओं का कोई फायदा नहीं मिल रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले किसानों को उम्मीद है कि सरकार इलाके का विकास करने का वादा करेगी।