Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

किश्तवाड़ में रात भर रुकने के बाद बचाव अभियान फिर शुरू, मलबे में फंसे जिंदा बचे लोगों की तलाश तेज

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में दूर बसे पहाड़ी गांव चशोती में गुरुवार दोपहर बादल फटने से हुए हादसे में 40 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। माना जा रहा है कि मलबे में कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। ऐसे में बारिश की वजह से रात भर रुके रहने के बाद जिंदा बचे लोगों की तलाश में बचाव और राहत अभियान शुक्रवार सुबह फिर से शुरू हो गया।

ये हादसा उस वक्त हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु साढ़े नौ हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित मचैल माता मंदिर की सालाना तीर्थयात्रा के लिए इकट्ठा हुए थे। बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ ने एक अस्थायी बाजार, श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई सामुदायिक रसोईघर और एक सुरक्षा चौकी को तहस-नहस कर दिया।

अधिकारियों का कहना है कि बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए मिट्टी हटाने वाली मशीनें विशाल चट्टानों, उखड़े हुए पेड़ों और गिरे हुए बिजली के खंभों को हटा रही हैं। अब तक 167 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं 69 लोगों के लापता होने की जानकारी उनके रिश्तेदारों ने दी है।