Breaking News

बरेली में उत्तराखंड की मंत्री के रिश्तेदारों समेत 21 पर रिपोर्ट

बरेली के जोगी नवादा की चावल मंडी में फायरिंग के मामले में पीड़ित पक्ष की महिला वकील ने उत्तराखंड की मंत्री के रिश्तेदारों समेत 11 नामजद सहित 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक कोई नामजद हाथ नहीं लगा है। कुछ संदिग्ध जरूर बैठाए गए हैं। 

रविवार रात चावल मंडी में अधिवक्ता रीना सिंह के पति व ससुरालवालों को घेरकर फायरिंग की गई थी। इसमें वकील के देवर प्रेमपाल राठौर को पेट में गोली लगी है। पति समेत दो और लोगों के गोली लगी और एक जेठ का पैर टूट गया।