Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

प्रॉपर्टी के लालच में रिश्तेदारों ने की 8 साल के बच्चे की हत्या

 बिहार के वैशाली में पारिवारिक संपत्ति के लालच में रिश्तेदारों ने आठ साल के बच्चे की हत्या कर दी।

बच्चे के चचेरे भाई और चाची ने उसे उस वक्त किडनैप कर लिया जब वो घर पर खेल रहा था। 21 मई को जब मां ने बच्चे को घर पर नहीं पाया तो उसने नजदीकी पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई। इस टीम में डीआईयू को भी शामिल किया गया। जांच के दौरान 22 मई को  पुलिस ने बच्चे का शव सुनसान जगह से बरामद किया गया। शव की पहचान मां ने की।

पुलिस ने शक के आधार पर चचेरे भाई को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। तब चचेरे भाई ने वारदात में अपनी मां, बड़े भाई और खुद के शामिल होने की बात कबूल कर ली।