Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

लाल किला विस्फोट, फरीदाबाद में आरोपियों से जुड़ी होने के संदेह में लाल कार जब्त

Delhi Blast: हरियाणा पुलिस ने बताया कि दिल्ली लाल किला विस्फोट मामले से जुड़ी होने के संदेह में लाल रंग की एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार फरीदाबाद जिले के खंडावली से बरामद की गई है। जब पूछा गया कि क्या इकोस्पोर्ट कार का पता लगा लिया गया है, तो फरीदाबाद पुलिस के एक प्रवक्ता ने फोन पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “हां, ये खंडावली गांव में मिली है।”

इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के सभी पुलिस थानों, चौकियों और सीमा चौकियों पर अलर्ट जारी कर दिया था।

ये अलर्ट तब जारी किया गया जब जांच में पता चला कि विस्फोट में इस्तेमाल की गई हुंडई आई20 से पहले से जुड़े कई संदिग्धों के पास एक और लाल रंग की कार भी थी।

गाड़ी का पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस की कम से कम पांच टीमों को तैनात किया गया था, जबकि पड़ोसी उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस को भी कड़ी सतर्कता बरतने और तलाशी में सहायता करने के लिए सतर्क किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार डॉ. उमर उन नबी के नाम पर पंजीकृत है, जो कथित तौर पर विस्फोट से पहले कार चला रहे थे।

कार का पंजीकरण सभी सीमावर्ती पुलिस इकाइयों को भेज दिया गया है और तलाशी तेज करने के लिए ये जानकारी उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस के साथ भी साझा की गई है। संदेह है कि उमर ने इस गाड़ी का इस्तेमाल रेकी के लिए किया था।