Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

राजस्थान: दौसा में नाबालिग से रेप, आरोपित पुलिस सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राजस्थान के दौसा जिले में शुक्रवार को एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। ये वारदात लालसोट इलाके में हुई। आरोप है कि आरोपित सब-इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह शुक्रवार दोपहर में पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया। 

पुलिस ने बताया कि आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पीड़ित बच्ची की सही उम्र मेडिकल जांच के बाद और पीड़ित परिवार के लोगों की रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी। पीड़ित बच्ची की उम्र करीब चार से पांच साल के बीच बताई जा रही है।

वारदात से गुस्साए लोगों ने बड़ी संख्या में राहुवास थाने का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।