Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

Kerala Polls: रमेश चेन्निथला ने सत्ता-विरोधी लहर का दावा किया, सीएम के आत्मविश्वास को बताया ‘झूठा’

Kerala Polls: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने शनिवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के सत्ता में वापसी के आत्मविश्वास को ‘झूठा’ करार दिया और दावा किया कि राज्य में सत्ता विरोधी लहर जोरों पर है। एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के पक्ष में राजनीतिक लहर चल रही है।

उन्होंने वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार पर जनता पर बार-बार बोझ डालने का आरोप लगाया और कहा कि बिजली शुल्क चार बार, बस किराया पांच बार बढ़ाया गया है, साथ ही पानी शुल्क और भूमि पंजीकरण शुल्क में भी वृद्धि की गई है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि यूडीएफ का विधानसभा चुनाव में 100 सीट पर जीत हासिल करने का लक्ष्य है और सभी गठबंधन सहयोगी इसे हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं। चेन्नथिला ने कहा, “मुख्यमंत्री का दिखाया गया अति आत्मविश्वास एक हारे हुए व्यक्ति का झूठा आत्मविश्वास है।”

उन्होंने हालिया चुनावों में यूडीएफ के प्रदर्शन का हवाला देते हुए दावा किया कि ये जनता की सरकार परिवर्तन की इच्छा को दर्शाता है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच एक गुप्त समझौता है।

उन्होंने कहा कि ये समझौता 2021 में हुआ था और मौजूदा चुनाव में ज्यादा घनिष्ठ हो गया है।