कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु साउथ करने का फैसला किया. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया. कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच के पाटिल ने कहा, यह बदलाव वहां के लोगों की मांग पर किया गया है. हालांकि सिर्फ जिले का नाम बदलेगा, बाकी सब वही रहेगा.