Breaking News

IPL 2024: आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला     |   दिल्ली HC में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई     |   ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में आज सुनवाई     |   राहुल गांधी आज रायबरेली में करेंगे प्रचार     |   मुंबई के वसई में सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद का 95 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद का निधन हो गया। 95 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता समेत कई हस्तियों ने स्मरणानंद के निधन पर शोक जताया। स्वामी स्मरणानंद 2017 में रामकृष्ण मिशन के 16वें अध्यक्ष बने थे। स्वामी स्मरणानंद को संक्रमण की वजह से 29 जनवरी को रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें सांस लेने में समस्या होने लगी। इसके बाद उन्हें तीन मार्च को वेंटिलेटर पर रखा गया था। 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर पोस्ट कर कहा स्वामी स्मरणानंद ने अनगिनत दिलों और दिमागों पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उनकी करुणा और बुद्धिमत्ता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने शोक संदेश में सभी साथी भिक्षुओं, अनुयायियों और भक्तों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

बनर्जी ने कहा इस महान भिक्षु ने अपने जीवनकाल में रामकृष्णवादियों की विश्व व्यवस्था को आध्यात्मिक नेतृत्व दिया है और दुनिया भर में लाखों भक्तों के लिए सांत्वना का स्रोत बने।