Breaking News

विजयवाड़ा में मतदान के अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रैली निकाली गई

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर शनिवार को रैली निकाली गई। रैली की थीम 'मतदान से बढ़कर कुछ नहीं, मैं निश्चित रूप से मतदान करूंगा' रही।


रैली को एनटीआर की जिला कलेक्टर जी. लक्ष्मीशा और विजयवाड़ा के पुलिस आयुक्त एस. वी. राजशेखर बाबू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहली बार मतदान करने वालों के लिए नामांकन काउंटर भी बनाया गया था।

विजयवाड़ा में ये रैली ओल्ड जीजीएच से शुरू हुई और तुम्मलापल्ल कलाक्षेत्रम के पास खत्म हुई। इसमें हजारों छात्र-छात्राओं और नए मतदाताओं ने हिस्सा लिया।