Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

अस्पताल से जल्द ही डिस्चार्ज होंगे राज्यसभा सांसद संजय सिंह

रेगुलर चेकअप के लिए दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल में भर्ती एएपी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बुधवार को छुट्टी दे दी जाएगी। तिहाड़ जेल के एक अधिकारी ने बताया कि संजय सिंह को लीवर से जुड़ी समस्या की वजह सेअस्पताल में भर्ती कराया गया था। जमानत की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें आज जेल से रिहा कर दिया जाएगा। संजय सिंह को रेगुलर चेकअप के लिए भर्ती कराया गया है और उन्हें 24 घंटे तक वहीं रखा जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी। वही ईडी का कहना है कि अगर संजय सिंह को जमानत दी जाती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।