Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

J-K: राजौरी से खास कार में तीर्थ यात्रा पर निकले दिव्यांग शिक्षक, ऑपरेशन सुंदूर के लिए सेना को सम्मान

जम्मू कश्मीर में राजौरी के एक सरकारी स्कूल के दिव्यांग शिक्षक तिलक राज सूदन अपनी कस्टमाइज्ड कार में आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हैं। वे हिमाचल प्रदेश के सभी प्रतिष्ठित शक्ति पीठों का दर्शन करेंगे। उनकी यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के लिए भारतीय सेना को सम्मान देने के लिए है। तिलक राज को सोमवार को राजौरी से हरी झंडी दिखा कर रवाया किया गया। उन्हें पुलिस अधिकारियों और नागरिक समाज ने शुभकामनाएं दीं।

पिछले साल तिलक राज सूदन ने अपनी खास तौर से डिजाइन की गई कार में अकेले साहसिक यात्रा की थी। उन्होंने परेशानी भरे इलाकों और चरम मौसम का सामना करते हुए राजौरी से लेह, मनाली और वापसी की यात्रा की थी। इस बार उनकी योजना चामुंडा देवी, चिंतपूर्णी, बगलामुखी, ज्वाला जी, आनंदपुर साहिब और कई दूसरे प्रतिष्ठित शक्ति पीठों और पवित्र मंदिरों का दर्शन करना है।