Breaking News

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की     |   अरविंद केजरीवाल कल मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे     |   कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी     |   तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी     |   पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर     |  

सीएम रेखा पर हमले का राजकोट कनेक्शन! दिल्ली पुलिस ने पांच लोगों से की पूछताछ

Gujarat: दिल्ली पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को गुजरात के राजकोट शहर का दौरा किया और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार स्थानीय निवासी राजेश सकारिया से जुड़े पांच लोगों से पूछताछ की। एक पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी। राजकोट के कोठारिया रोड इलाके में रहने वाले 41 साल के सकारिया को दिल्ली पुलिस ने 20 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में 'जन सुनवाई' कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री गुप्ता पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया है कि ऑटो-रिक्शा चालक सकारिया कुत्तों से बहुत प्यार करता था और दिल्ली में सभी आवारा कुत्तों को पकड़कर आश्रय गृह में रखने के सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश से नाराज था। राजकोट के पुलिस उपायुक्त (ज़ोन-2) जगदीश बांगरवा ने कहा, "अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान, सकारिया अपने घर पर पांच लोगों के संपर्क में था।"

उन्होंने कहा, "दिल्ली पुलिस की एक टीम राजकोट गई और इन पांच लोगों से पूछताछ की, जिनमें एक ऑटोरिक्शा चालक भी शामिल है जिसने सकारिया को जी-पे के ज़रिए 2,000 रुपये भेजे थे। पूछताछ के बाद टीम वहां से चली गई।" पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने किसी को गिरफ़्तार या हिरासत में नहीं लिया, लेकिन उन्होंने सकारिया को पैसे भेजने वाले एक ऑटोरिक्शा चालक को नोटिस जारी किया है और उसे आगे की पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश होने को कहा है।

राजकोट पुलिस ने अपनी प्रारंभिक जांच में पाया है कि सकारिया 19 अगस्त को आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में एक प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए उज्जैन होते हुए दिल्ली आया था। उनकी मां भानुबेन ने भी आवारा कुत्तों के प्रति उनके प्रेम की पुष्टि की और कहा कि वो दिल्ली में आवारा कुत्तों के बारे में हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के आदेश से परेशान था।

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी से पहले, सकारिया के खिलाफ 2017 से 2024 के बीच भक्तिनगर पुलिस स्टेशन (राजकोट) में पांच एफआईआर दर्ज हैं, जिनमें से ज़्यादातर मारपीट और शराब रखने से संबंधित थीं। बंगरवा ने बताया कि दो प्राथमिकियां मारपीट और आपराधिक धमकी से संबंधित थीं, जबकि तीन अन्य कथित तौर पर शराब रखने और परिवहन से संबंधित थीं।