Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

राजस्थान उपचुनाव: टोंक में पोलिंग बूथ के बाहर हिंसा, पुलिस पर पथराव

राजस्थान के टोंक जिले में बुधवार को उपचुनाव के दौरान एक पोलिंग बूथ के बाहर हिंसा भड़क उठी। कांग्रेस के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के कथित समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया और कम से कम एक गाड़ी में आग लगा दी।नरेश मीणा और उनके समर्थक देवली-उनियारा विधानसभा के समरावता गांव में पोलिंग बूथ के बाहर धरने पर बैठे थे।
पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की। इसपर हिंसा भड़क उठी।

आईजी अजमेर ओमप्रकाश ने बताया कि हिंसा के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि भीड़ के तितर-बितर होने के बाद गाड़ियों के नुकसान की सही जानकारी मिलेगी। उन्होंने कम से कम एक गाड़ी को आग के हवाले करने की जानकारी दी। हिंसा भड़कने पर पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।पोलिंग बूथ पर तनाव दिन में ही शुरू हो गया था, जब मीणा ने एक आरएएस अधिकारी को थप्पड़ मार दिया था।

आरएएस अधिकारी संघ ने मीणा की गिरफ्तारी की मांग की है। गिरफ्तारी नहीं होने पर गुरुवार से राज्य भर में पेन डाउन हड़ताल की चेतावनी दी है। बाद में वे समरावता गांव में एक पोलिंग बूथ के बाहर धरने पर बैठ गए और अपने समर्थकों को लाठी-डंडे के साथ वहां पहुंचने के लिए कहा। पोलिंग खत्म होने के बाद पुलिस ने मीणा और उनके समर्थकों को वहां से हटने के लिए कहा, ताकि ईवीएम मशीनें निकाली जा सकें। पुलिस के मुताबिक इसपर वे हिंसक हो गए और जवानों पर पथराव किया।