Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

पाक हमलों की धमकियों के बीच राजस्थान के सीमावर्ती जिले हाई अलर्ट पर

पाकिस्तान द्वारा संभावित हमलों की धमकियों के बीच शनिवार को राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने निवासियों से घर के अंदर रहने और अनावश्यक आवाजाही से बचने को कहा है।

वहीं, पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार रात ‘ब्लैकआउट’ रहा। यहां खासकर बाड़मेर में लोगों को सचेत करने के लिए कई बार सायरन बजाए गए। पुलिस टीमों ने गश्त भी तेज कर दी है। एहतियात के तौर पर बाड़मेर और जैसलमेर में बाजार भी बंद कर दिए गए हैं।

बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों में भी ऐसी ही स्थिति देखी गई, जहां हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। शुक्रवार की रात जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में पाकिस्तान की ओर से कई ड्रोन हमले किए गए। हालांकि, भारतीय सुरक्षा बलों ने ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। शनिवार सुबह बाड़मेर और जैसलमेर जिले में अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध ड्रोन का मलबा मिला।