राजस्थान के धौलपुर जिले में बाड़ी सदर थाना इलाके में धौलपुर-करौली हाईवे मार्ग शनिवार देर रात स्लीपर बस और टेम्पों में हुई जबर्दस्त भिड़ंत में 12 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात करीब 11 बजे स्लीपर कोच बस ने टेंपों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। मारे जाने वालों में आठ बच्चे शामिल हैं। हादसे के शिकार हुए लोग बरौली गांव में मायरे (भात) के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस गांव लौट रहे थे। मारे गए सभी लोग बाड़ी शहर के गुमट मोहल्ले के रहने वाले थे।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.