Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

राजस्थान: जयपुर के कानोता बांध में पांच लोग बहे

राजस्थान के जयपुर में रविवार को नहाने के लिए कनोता बांध में गए पांच युवक बह गए। पुलिस ने बताया कि उनकी तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। 

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मुकेश चौधरी ने बताया, "छह युवक कनोता बांध पर पिकनिक मनाने आए थे। वे सभी नहाने के लिए पानी में उतरे और उनमें से पांच बह गए। जबकि एक किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहा।" उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी है। 

पुलिस ने बताया कि इन लोगों की पहचान हर्ष नागोरा, विनय मीणा, विवेक माहोर, अजय माहोर और हरकेश मीना के रूप में हुई है।