Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

राजस्थान: जैसलमेर में मिला विस्फोटक, सेना ने नष्ट किया

राजस्थान के जैसलमेर में एक विस्फोटक को नष्ट किया गया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। सेना और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में विस्फोटक को नष्ट किया गया।

एसपी सुधीर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया, "जो विस्फोटक बरामद हुआ था, उसे नष्ट कर दिया गया है। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि अगर उन्हें कहीं भी विस्फोटक मिले तो वो उससे 100 मीटर दूर खड़े रहें, तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें और विस्फोटक की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड न करें। लोगों को प्रशासन की तरफ से दिए जा रहे निर्देशों का पालन करना चाहिए। सब कुछ नियंत्रण में है।"

पाकिस्तान की तरफ से शनिवार रात संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने के बाद राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में रातभर अनिश्चितता का माहौल रहा, हालांकि रविवार को ज्यादा शहरों और कस्बों में हालात सामान्य दिनों की तरह रहे।