Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

राजस्थान: कांग्रेस नेता खाचरियावास के ठिकानों पर ईडी ने की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कांग्रेस की राजस्थान इकाई के नेता एवं पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के परिसरों पर एक जांच के सिलसिले में छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जयपुर में अपने घर के बाहर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए खाचरियावास ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और वह ईडी से नहीं डरते। उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी सरकार को ईडी का इस्तेमाल करके राजनीति नहीं करनी चाहिए।’’ ईडी कुछ अन्य स्थानों पर भी तलाशी ले रही है।