Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

राजस्थान: बीकानेर में मूक-बधिर लोगों के लिए आयोजित हुआ डांडिया कार्यक्रम

राजस्थान के बीकानेर में बातचीत के लिए साइन लैंग्लेज इस्तेमाल करने वाले ये शख्स न तो बोल और न ही सुन सकते हैं लेकिन उनकी इस कमी ने उन्हें डांडिया कार्यक्रम आयोजित करने से नहीं रोका। बीकानेर डेफ सोसायटी ने गुरुवार को करणी सिंह स्टेडियम के पास एक प्राइवेट क्लब में अनोखा डांडिया समारोह आयोजित किया।

इस कार्यक्रम में 50 से ज्यादा ऐसे लोगों ने हिस्सा लिया, जो न बोल सकते हैं और न ही सुन सकते हैं। बावजूद इसके इन लोगों ने जमकर गरबा और डांडिया का आनंद लिया। इस कार्यक्रम के आयोजन को गंगा गोल्डन जुबली क्लब ने सपोर्ट किया था। कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि इस पहल का मकसद उन लोगों के जीवन में खुशियां बिखेरनी थीं, जो न बोल सकते हैं और न सुन करते हैं।

ये कार्यक्रम न सिर्फ हिस्सा लेने वाले लोगों के लिए खुशी लेकर आया, बल्कि इसके जरिए मूक और बधिर लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता भी फैलाना था।