Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप, अगले तीन-चार दिन के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

Rajasthan: राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में गर्म हवाएं चल रही है। पिछले दो दिन से मौसम पूरी तरह से शुष्क है, पारा भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, दूसरे जिलों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया। इस बीच, हालात को देखते हुए जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन-चार दिन के लिए राज्य में रेड ओर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

जोधपुर और बीकानेर में भी बेतहाशा गर्मी पड़ रही है। रविवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बाड़मेर, चूरू, फलौदी, जैसलमेर और कोटा में पारा 45 डिग्री से ऊपर रहा। मौजूदा हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। 

मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में 11 जून तक पारा 45 से 47 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। आठ से 10 जून के बीच बीकानेर संभाग और आसपास के इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।