Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

राजस्थान रॉयल्स ने पिंक प्रॉमिस के तहत महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया

Jaipur: आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने अपनी पिंक प्रॉमिस पहल के तहत काम करने वाली प्रमुख महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया। पिंक प्रॉमिस, फ्रेंचाइजी की एक पहल है जो राजस्थान के गांवों और भारत में महिलाओं से जुड़े बदलावों को सपोर्ट करता है।

पिंक प्रॉमिस के तहत राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ घरेलू आईपीएल मैच में खास जर्सी पहनेगी, जो पूरी पिंक होगी।

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल्स फाउंडेशन ने शनिवार के मैच में हर सिक्स पर सांभर क्षेत्र में छह घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करने का भी वादा किया है।