Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

Himachal: राज्य में बारिश से भारी तबाही, चार की मौत और 49 लापता

हिमाचल प्रदेश में कई जगह बादल फटने से चार लोग मारे गए और 49 लापता हैं। मूसलाधार बारिश की वजह से कई घर, पुल और सड़कें भी बह गईं। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के मुताबिक, कुल्लू के निरमंड, सैंज और मलाणा इलाकों के साथ-साथ मंडी के पधर और शिमला के रामपुर में भी बादल फटे।

मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के कांगड़ा, कुल्लू और मंडी के अलग-अलग इलाकों में आंधी और बिजली गिरने के साथ मूसलाधार बारिश के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया था। बचाव अभियान में शामिल अधिकारियों का कहना है कि लैडस्लाइड और बाढ़ से कई सड़कें बह जाने की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।