Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

मनाली में पर्यटकों की कमी से कारोबारी परेशान, भारी बारिश और कुदरती घटनाओं ने डाला बुरा असर

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से पर्यटन क्षेत्र मनाली बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों का दावा है कि मनाली में बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, बावजूद इसके  पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है।

जून के आखिरी हफ्ते में होटलों में 95 से 100 प्रतिशत तक की भीड़ रहती थी, जो जुलाई में घटकर केवल 10 फीसदी रह गई है। इससे व्यवसाय मालिक निराश हैं क्योंकि कई पर्यटक रास्ता बंद होने के डर से अपनी मनाली यात्रा रद्द कर रहे हैं।

मनाली में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीज़न आमतौर पर जुलाई के मध्य तक चलता है, लेकिन इस साल, व्यवसाय मालिकों और कर्मचारियों का कहना है कि यह लगभग दो हफ़्ते पहले ही खत्म हो गया है। उन्होंने बताया कि जून के अंत तक सीज़न ठीक चल रहा था, लेकिन हिमाचल प्रदेश के अन्य हिस्सों में हाल ही में हुई बारिश से जुड़ी घटनाओं ने पर्यटकों की रुचि कम कर दी है।

वीओ: राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक 20 जून से 15 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश में 106 लोगों की जान गई है, जिनमें से 62 लोग बारिश की वजह से हुई घटनाओं में और 44 सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए। इसके अलावा, 189 लोग घायल हुए हैं और 35 अभी तक लापता हैं। इस मानसून में हिमाचल को 818 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है क्योंकि इस सीजन में हिमाचल अब तक 31 अचानक बाढ़, 22 बादल फटने और 18 भूस्खलन की घटनाएं झेल चुका है।