Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

बिहार के बक्सर में फिर रेल हादसा, पटरी से उतरी पार्सल ट्रेन

बिहार के बक्सर में एक पार्सल ट्रेन के देर रात पटरी से उतरने के बाद हड़कंप मच गया। दानापुर बक्सर रेलखंड पर रात लगभग 9.50 बजे पार्सल ट्रेन पटरी से उतर गई। पार्सल ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद डाउन मेन लाइन में परिचालन ठप हो गया है।

रेल सूत्रों ने बताया कि डीडीयू से पटना की ओर जा रही एन.एम. जी. पार्सल ट्रेन को डुमरांव स्टेशन पर लूप लाइन में लिया जा रहा था। अभी पार्सल ट्रेन का ईंजन डिब्बे के लूप लाइन में प्रवेश कर रहा था। तभी तेज झटके के साथ ईंजन के ठीक पीछे के डिब्बे का एक पहिया पटरी से उतर गया।

हादसे के वक्त गनीमत थी कि कि ट्रेन धीरे-धीरे आगे लूप में बढ़ रही थी। बेपटरी होते ही ड्राइवर ने ब्रेक लगाया और ट्रेन के डिब्बे डाउन मेन लाईन से लूप लाइन पर खड़े हो गए। बेपटरी होने के साथ ही डाउन लाइन में परिचालन ठप हो गया है। 

गौरतलब है कि पिछले बुधवार की रात रघुनाथपुर स्टेशन के पास 12506 डाउन नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस भी हादसे का शिकार हो गई थी। जिसके कारण पांचवें दिन रविवार को परिचालन शुरु हुआ था और अब फिर से मालगाड़ी के डिरेल होने के कारण परिचालन ठप हो गया है। और अब पार्सल ट्रेन के डिरेल होने की खबर से रेल महकमे में खलबली मची है।