Breaking News

पुतिन और जिनपिंग ने मिडिल ईस्ट की स्थिति पर की चर्चा, बोले- लड़ाई रोकना जरूरी     |   जापान के कागोशिमा में 5.9 तीव्रता का भूकंप     |   ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉर्पोरेट फार्मेसी के विरोध में आज मेडिकल स्टोर्स का बड़ा प्रदर्शन     |   UK ने रूसी कच्चे तेल से बने डीजल और जेट फ्यूल के आयात को दी हरी झंडी     |   IRS मुकदमे के समझौते के तहत ट्रंप के खिलाफ टैक्स के दावों को हमेशा के लिए वापस ले लेगी US सरकार     |  

बिहार के बेगूसराय में शुरू हुई राहुल गांधी और कन्हैया कुमार की पदयात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के तेवर कुछ अलग हैं। प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद पार्टी ने कन्हैया कुमार के नेतृत्व में 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा शुरू की। राहुल गांधी के साथ हजारों कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और समर्थक चल रहे हैं। समर्थक राहुल गांधी के ऊपर फूलों की बारिश कर रहे हैं। राहुल गांधी लोगों का अभिनंदन स्वीकार कर रहे हैं। उनके साथ कन्हैया कुमार भी मौजूद हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बेगूसराय पहुंच चुके हैं। सुभाष चौक पर कन्हैया कुमार ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। राहुल गांधी की अपील पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सफेद टी-शर्ट पहनी है। 

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी पदयात्रा में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील कि की "पलायन रोको नौकरी दो यात्रा" में शामिल हो।  कन्हैया कुमार ने लोगों से कहा आप सभी लोग बिहार में नौकरी, शिक्षा और उन्नति-प्रगति के लिए इस यात्रा में साथ चलें। राहुल की अपील है कि अपनी हुंकार दर्ज करवाने के लिए यात्रा में सफेद टी-शर्ट पहन कर आइए और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाइए। बेगूसराय के आईटीआई मैदान से "पलायन रोको रोजगार दो" पदयात्रा शुरू हो चुकी है। क्रांगेस कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ दिख रही है। घोड़ा, अंग्रेजी बाजा, सेना भर्ती पेंडिंग अभ्यर्थियों सहित जिले के कांग्रेसियों ने यात्रा शुरू की। वहीं राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल होने के बाद दोपहर एक बजे जुबली ढाबा के पास कन्हैया कुमार प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इधर, राहुल गांधी की अपील पर उनके समर्थक सफेद टी-शर्ट पहनकर आएं हैं। 

राहुल गांधी की पदयात्रा को लेकर बेगूसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। गाजे बाजे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता झूमते और गाते नजर आ रहे हैं। बेगूसराय के आईटीआई मैदान से पलायन रोको रोजगार पदयात्रा की शुरुआत हो गई है। यहां से पदयात्रा पन्हास चौक बाईपास होते हुए सुभाष चौक पर एनएच 31 पर पहुंचेगी। इसके  बाद कपस्या के पास नुक्क्ड़ सभा का भी आयोजन होगा। यहां सम्बोधन के बाद राहुल गांधी पटना के लिए निकल जाएंगे।