Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

Jharkhand: रांची में 'उलगुलान महारैली' आज, विपक्षी गुट 'इंडिया' के नेता जुटेंगे

झारखंड के रांची में रविवार को विपक्षी गुट इंडिया के दलों की बड़ी रैली होने जा रही है जिसमें 14 दलों के नेता हिस्सा ले रहे हैं। इस रैली का नाम 'उलगुलान न्याय महारैली रखा गया है। मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, लालू प्रसाद, फारूक अब्दुल्ला, अखिलेश यादव और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल समेत 14 राजनैतिक दलों के नेता 'उलगुलान न्याय रैली' में शामिल होंगे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व में रैली प्रभात तारा मैदान में होगी। विपक्षी गुट इंडिया के नेताओं ने दावा किया कि रैली को 28 पार्टियों का समर्थन मिला है और राज्य भर से पांच लाख से ज्यादा लोग इसमें हिस्सा लेंगे।

जेएमएम महासचिव और केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि उन्हें बुधवार तक 14 दलों के नेताओं से सहमति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने रैली में शामिल होने की पुष्टि कर दी है।