Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

पुरी: जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की आज से मरम्मत शुरू कर सकती है ASI

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के 'रत्न भंडार' की मरम्मत का काम आज से शुरू होना है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने प्रस्तावित मरम्मत कार्य के लिए मंदिर की नीति समिति से मंजूरी मांगी थी। एएसआई अधीक्षक डीबी गार्नाइक ने बताया कि मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। 

इससे पहले, एएसआई ने हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय भूभौतिकी अनुसंधान संस्थान की सहायता से 12वीं सदी के मंदिर के रत्न भंडार का जीपीआर-जीपीएस सर्वेक्षण किया था। पिछले महीने संस्थान ने सर्वे रिपोर्ट एएसआई को सौंप दी थी। मरम्मत का काम सर्वे रिपोर्ट के अनुसार और मंदिर प्रबंधन की मंजूरी से किया जाएगा। 10 दिसंबर को 'रत्न भंडार' की मरम्मत पर मंदिर सेवकों के संघ 'छतीसा निजोगा' के साथ चर्चा की गई थी।