Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

हेरोईन के साथ गिरफ्तार हुई महिला सिपाही अमनदीप कौर, SSP ने किया बर्खास्त

पंजाब पुलिस ने बठिंडा जिले में 17.71 ग्राम हेरोइन ले जाने के आरोप में गिरफ्तार की गई एक महिला सिपाही को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह गिरफ्तारी राज्य सरकार के चल रहे नशा विरोधी अभियान 'युद्ध नशे विरुद्ध' के बीच हुई है।

पुलिस उपाधीक्षक (सिटी-1) हरबंस सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के साथ मिलकर बुधवार शाम को बठिंडा में बादल फ्लाईओवर के पास कांस्टेबल अमनदीप कौर की एसयूवी, महिंद्रा थार को रोका था। 

अधिकारी ने बताया कि तलाशी लेने पर पुलिस को कौर के कब्जे से 17.71 ग्राम हेरोइन मिली। कौर की कार जब्त कर ली गई है। कौर कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं, एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जहां वह अक्सर अपनी थार के साथ रील पोस्ट करती हैं। वह पहले मानसा पुलिस में तैनात थीं और गिरफ्तारी के समय बठिंडा पुलिस लाइन में तैनात थीं। 

डीएसपी हरबंस सिंह ने बताया कि कांस्टेबल पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि कौर को बर्खास्त कर दिया गया है। ये राज्य सरकार के उस निर्देश के अनुरूप है, जिसके तहत ड्रग्स से जुड़े मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बर्खास्त किया जाता है।