Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

Punjab: जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 8 लोगों की मौत

पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. बुधवार को हुए इस शराब कांड में अबतक आठ लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार लोग संगरूर सिविल अस्पताल में और पांच पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती हैं।

संगरूर के सिविल सर्जन कृपाल सिंह ने पुष्टि की कि घटना में अब तक कुल आठ लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बुधवार को संगरुर के दिरबा के गुर्जन गांव में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत होने की जानकारी दी थी।

उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में पुलिस पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस पूरे मामले में पुलिस ने 302 का मामला दर्ज कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है, जो 72 घंटे में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

इस बीच पूर्व विधायक परमिंदर सिंह ढींढसा ने गुरुवार को संगरूर के सिविल अस्पताल का दौरा किया और मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दिरबा विधायक और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के इस्तीफे और घटना की न्यायिक जांच की मांग की।

इसके अलावा उन्होंने जहरीली शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।