Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

पुणे पुलिस ने कार से पांच करोड़ रुपये जब्त किए

महाराष्ट्र की पुणे देहात पुलिस ने सोमवार को नकद पांच करोड़ रुपये जब्त किए। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 15 अक्टूबर से आदर्श आचार संहिता लागू होने के बीच सोमवार को ये पैसे जब्त किए गए। अधिकारी ने कहा कि सोमवार शाम को पुलिस नाकाबंदी (ऑन-रोड चेकिंग) के दौरान मुंबई-बेंगलुरू राजमार्ग पर खेड़-शिवापूर प्लाजा के पास कार से बेहिसाब नकदी जब्त की गई।

पुणे ग्रामीण पुलिस अधिकारी ने कहा, "नाकाबंदी के दौरान सतारा की ओर जा रही एक कार को रोका गया। तलाशी में गाड़ी में सवार चार लोगों के पास से पांच करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस और जिला चुनाव अधिकारी पैसे की गिनती कर रहे हैं। नकदी के स्रोत और अन्य विवरणों की जांच चल रही है।"

सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद संजय राउत ने दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के विधायक की कार से 15 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है।