Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

अपहरण की सूचना देकर होटल में मौज करने पहुंच गया प्रॉपर्टी डीलर

खुद के अपहरण की सूचना पुलिस को देकर प्रॉपर्टी डीलर साथियों के साथ होटल में मौज करने पहुंच गया। पुलिस तलाशते हुए होटल पहुंची तो सारी कहानी खुल गई। पता चला कि उसने संपत्ति विवाद में अपने विरोधियों को फंसाने के लिए यह झूठी कहानी बनाई थी। पुलिस ने युवक और उसके दो साथियों को पुलिस को गुमराह करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि डालनवाला पुलिस को सूचना मिली कि एक अमित मैगी नाम के प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण हो गया है। मामला गंभीर था तो पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। टीमों ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों चेक किए। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।