Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

Assam: प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार के खिलाफ असम कांग्रेस का ‘आरोपपत्र’ किया जारी

Assam: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को गुवाहाटी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली असम सरकार के खिलाफ 20 सूत्री ‘आरोपपत्र’ जारी किया, जिसमें राज्य प्रशासन पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और अल्पसंख्यकों में भय पैदा करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है।

विपक्षी पार्टी ने विधानसभा चुनावों से पहले यह ‘आरोपपत्र’ जारी किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एक दशक के शासनकाल के बावजूद बीजेपी सरकार छह आदिवासी समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलवाने और चाय बागान श्रमिकों की दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 351 रुपये करने के अपने वादे को पूरे करने में विफल रही।

असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की उम्मीदवार चयन समिति की अध्यक्ष वाद्रा दो दिवसीय असम दौरे पर हैं। कांग्रेस ने बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार पर ‘व्यापक भ्रष्टाचार’ का भी आरोप लगाया। पार्टी ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और उनके करीबी मंत्रियों एव उनके परिवार के सदस्यों पर ‘अवैध रूप से संपत्ति जमा करने’ का आरोप लगाया।