Breaking News

‘होर्मुज से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ईरानी हमले स्वीकार्य नहीं’, बोले US राष्ट्रपति     |   पश्चिम बंगाल: आग में 4,000 EVM जलीं, सबूत मिटाने की साजिश?, TMC का एक्स पोस्ट     |   'हम आरजी कर केस की फाइलें दोबारा खोल रहे हैं', बोले बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री     |   उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार टाटा पंच, 4 लोगों की मौत     |   ‘काला हिरण’ मूवी मामले में सलमान खान की याचिका पर दिल्ली HC में अब जून को सुनवाई     |  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारी बारिश से परेशान आंध्र प्रदेश को मदद का भरोसा दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को भरोसा दिया कि केंद्र भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात का सामना कर राज्य की पूरी मदद करेगा।

अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की। हैदराबाद सहित राज्य के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश जारी रही।

आंध्र प्रदेश में पिछले दो दिनों में हुई भारी बारिश से कई जगहों, खासकर विजयवाड़ा और आसपास के इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्यभर में बाढ़ से प्रभावित करीब 17,000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।