Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के दो दिन के दौरे पर उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को हैदराबाद पहुंचे। वह तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के दो दिन के दौरे पर हैं। उप-राष्ट्रपति के शमशाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचने पर तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्य सचिव शांति कुमारी, डीजीपी जितेंद्र, मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने स्वागत किया।

शनिवार को उप-राष्ट्रपति आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में अक्षरा विद्यालय परिसर और कौशल विकास केंद्र, स्वर्ण भारत ट्रस्ट और मुप्पावरपु फाउंडेशन का दौरा करेंगे। वे आंध्र प्रदेश के वेंकटचलम में स्वर्ण भारत ट्रस्ट की 23वीं वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।