Breaking News

गरबा किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं होना चाहिए: अमृता फडणवीस     |   हांगकांग के पहले पोस्ट-कोलोनियल नेता तुंग ची-ह्वा का 89 साल की उम्र में निधन     |   न्यूयॉर्क में Huawei पर रैकेटियरिंग का मुकदमा, कंपनी के खिलाफ सुनवाई शुरू     |   सीहोर में वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव, 4 लोग अस्पताल में एडमिट     |   गाजा में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल     |  

जम्मू कश्मीर में चुनाव की तैयारियों जोरों पर

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा मजबूत करने के लिए राजौरी में सुरक्षा बलों ने रूट मार्च किया।

मार्च की अगुवाई डीआइजी तेजिंदर सिंह, डीएम अभिषेक शर्मा और एसएसपी रणदीप कुमार ने किया। उन्होंने पोलिंग बूथों, सरकारी भवनों और स्थानीय बाजारों पर ध्यान देते हुए राजौरी के मुख्य इलाकों से मार्च निकाला।

डीएम अभिषेक शर्मा ने कहा, "हमने महत्वपूर्ण स्थानों की जांच करने और सुरक्षा में सुधार के लिए यह मार्च निकाला. आने वाले दिनों में ये मार्च हमारी तैयारियों का नियमित हिस्सा बनेंगे।" इसका मकसद शहर में सभी के लिए सुरक्षित और सुचारू चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करना है।

जम्मू कश्मीर की 90 सदस्यों की विधानसभा के लिए चुनाव तीन चरणों - 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को होंगे। वोटों की गिनती चार अक्टूबर को होगी।