Breaking News

IPL 2024: आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला     |   दिल्ली HC में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई     |   ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में आज सुनवाई     |   राहुल गांधी आज रायबरेली में करेंगे प्रचार     |   मुंबई के वसई में सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

Bhadohi: कामायनी एक्सप्रेस में बम रखा गया है!

बलिया से मुंबई जा रही कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की सूचना मिलते ही रेल यात्रियो के साथ ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्रयागराज-जौनपुर सीमा पर मौजूद जंघई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया। 

करीब ढाई घंटे तक ट्रेन में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान सभी यात्री डरे हुए नजर आए।

हालांकि सर्च ऑपरेशन के दौरान ट्रेन में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली, जिसके बाद ट्रेन को आगे बढ़ने दिया गया।

फिलहाल पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि ये फर्जी सूचना किसने और कहां से दी।