Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

पश्चिम मेदिनीपुर में कुम्हारों को इस दिवाली पर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद

पश्चिम बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिले के कुम्हार पारंपरिक गुड़िया बनाने में जुटे हैं। इन गुड़ियाओं का प्रयोग ज्यादातर दिवाली के वक्त और काली पूजा में किया जाता है। 100 से ज्यादा कुम्हार परिवार ना केवल गुड़िया बल्कि टेराकोटा प्रोडक्ट भी बना रहे हैं।

हालांकि, कुम्हारों का ये भी कहना है कि पिछली बार हुई बेमौसम बारिश की वजह से उनके प्रोडक्ट खराब हो गए थे और बिक्री पर भी काफी असर पड़ा था। इसलिए वे इस बार काफी सावधानी बरत रहे हैं।

पिछली साल की तुलना में इस साल कुम्हारों को उम्मीद है कि अच्छी बिक्री होगी और रोशनी का त्योहार उनके लिए खुशियां लेकर आएगा।