Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

आंध्र प्रदेश में 20 मई तक आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 16 से 20 मई तक गरज के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही बिजली चमकने और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश (एनसीएपी), यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश (एससीएपी) और रायलसीमा के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया है। आईएमडी की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गरज के साथ बारिश के अलावा, शुक्रवार को उन्हीं इलाकों में भारी बारिश और शनिवार को एनसीएपी और यनम के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

सोमवार और मंगलवार को रायलसीमा के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। विज्ञप्ति में कहा गया है, "पहले दिन (16 मई) से सातवें दिन (22 मई) तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, आंध्र प्रदेश और यनम में तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है।"