Breaking News

लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |   गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |  

बागेश्वर से अल्मोड़ा के बूथों के लिए रवाना होने लगी पोलिंग पार्टियां

उत्तराखंड के अल्मोडा संसदीय क्षेत्र के बूथों के लिए बागेश्वर से पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। राज्य की सभी पांच सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। सभी पोलिंग पार्टी को ईवीएम और बाकी चीजे मिल गई हैं और अभी तक कपकोट की 20 और बागेश्वर की 15 पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि 11,729 पोलिंग बूथों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होगी और शाम पांच बजे तक जारी रहेगी।

2014 और 2019 के आम चुनावों में बीजेपी ने उत्तराखंड की सभी पांच सीटें जीती थीं। हरिद्वार, पौडी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल-उधम सिंह नगर और आरक्षित सीट अल्मोडा पर वोटिंग होगी। 83 लाख से ज्यादा वोटर्स 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।