Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

Kerala Elections: वोटर्स ने दिखाया उत्साह, शाम 5 बजे तक 75 फीसदी से अधिक मतदान

Kerala Elections: केरल में गुरुवार को विधानसभा की 140 सीटों पर हुए मतदान का प्रतिशत शाम पांच बजे तक 75 फीसदी से अधिक दर्ज किया गया। ये महत्वपूर्ण चुनाव तय करेंगे कि सत्ताधारी एलडीएफ को लगातार तीसरी बार सत्ता मिलेगी या यूडीएफ वापसी करेगा, या फिर बीजेपी इस द्विध्रुवीय मुकाबले में अप्रत्याशित जीत हासिल करेगी।

चुनाव आयोग (ईसी) के आंकड़ों के अनुसार, शाम 5 बजे तक 27 लाख मतदाताओं में से 75.01 प्रतिशत ने अपना वोट डाला। 2021 के केरल विधानसभा चुनावों में 74.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था और राज्य में अब तक का सबसे अधिक मतदान 80.5 प्रतिशत रहा है, जो 1987 के विधानसभा चुनावों में हुआ था।