Breaking News

SC ने सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को जमानत दे दी     |   IAF चीफ ने फॉरवर्ड वेस्टर्न एयरबेस से MiG-29 से उड़ान भरी, तैयारियों का रिव्यू किया     |   जम्मू: BSF-पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में 2Kg ड्रोन-ड्रॉप हेरोइन बरामद, कीमत 12 करोड़     |   इराकी कुर्दिस्तान में इटली के मिलिट्री बेस पर हमला हुआ, कोई घायल नहीं     |   CPIM नेता जी सुधाकरन अलपुझा जिले की अंबालापुझा सीट से इंडिपेंडेंट चुनाव लड़ेंगे     |  

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, 16 मार्च को होगा मतदान

हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। चुनाव से पहले राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है और राजनीतिक दलों की बैठकों का दौर लगातार जारी है। पार्टियां अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने और चुनावी रणनीति तैयार करने में जुटी हुई हैं।

संख्याबल के हिसाब से एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय भाटिया की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं दूसरी सीट के लिए मुकाबला रोचक होता दिखाई दे रहा है। इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध और बीजेपी नेता व निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है।

उधर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया है कि संख्याबल के आधार पर एक सीट भाजपा को और एक सीट कांग्रेस को मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं और पार्टी के किसी भी विधायक को चंडीगढ़ से बाहर नहीं ले जाया जा रहा है।

हुड्डा ने बताया कि कल कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति भी तय की जाएगी। राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और अब सभी की नजरें 16 मार्च को होने वाले मतदान और उसके परिणाम पर टिकी हुई हैं।