Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

पंजाब: निहंगों की गोलीबारी में पुलिसकर्मी की मौत, पांच अन्य घायल

पंजाब के कपूरथला जिले में निहंगों के एक समूह की गोलीबारी में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि घटना उस समय हुई जब पुलिसकर्मी हथियारों से लैस कुछ निहंगों के खिलाफ दर्ज एक मामले में उन्हें गिरफ्तार करने सुल्तानपुर लोधी पहुंचे थे।

कपूरथला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) तेजबीर सिंह हुंडल ने बताया कि पुलिसकर्मी सड़क पर खड़े थे तभी निहंगों ने उन पर गोलियां चला दीं। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में एक कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि पांच अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।