Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन सिंह के भाइयों को उठाया

सुल्तानपुर डकैती कांड में पूछताछ कर रही पुलिस टीम ने वारदात के मुख्य आरोपी विपिन सिंह के भाइयों विवेक सिंह व विमल सिंह को पूछताछ के लिए उठा लिया। दोनों चार दिनों से घर नहीं पहुंचे हैं। परिजनों ने इसे लेकर हाईकोर्ट में याचिका दी है जिस पर अमेठी व सुल्तानपुर के एसपी को कोर्ट ने तलब किया है।

इसके पहले, रविवार को रायबरेली जिला कारागार में सुल्तानपुर पुलिस और अयोध्या की एसओजी टीम प्रभारी ने मास्टरमाइंड विपिन सिंह से पूछताछ की और फिर उसे लेकर निकल गए।