Breaking News

गरबा किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं होना चाहिए: अमृता फडणवीस     |   हांगकांग के पहले पोस्ट-कोलोनियल नेता तुंग ची-ह्वा का 89 साल की उम्र में निधन     |   न्यूयॉर्क में Huawei पर रैकेटियरिंग का मुकदमा, कंपनी के खिलाफ सुनवाई शुरू     |   सीहोर में वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव, 4 लोग अस्पताल में एडमिट     |   गाजा में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल     |  

कोकराझार में पुलिस को मिली लापता नाबालिग बच्चियां

असम के कोकराझार में लापता दो नाबालिग बच्चियां शनिवार को पुलिस को मिलीं। अधिकारियों ने ये कहा, "कल हमें सूचना मिली कि गोसाईगांव इलाके से दो नाबालिग बच्चियां लापता हैं। हमने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया। गांव वालों की मदद से हम लड़कियों को ढूंढने में सफल रहे।"

बच्चियों की उम्र 13 और 16 साल है। एडीशनल एसपी पृथ्वीराज राजखोआ ने कहा, "घटना में एक व्यक्ति के शामिल होने का आरोप है। हम कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले गए हैं।"

उन्होंने बताया कि बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि किसी भी शख्स को हिरासत में नहीं लिया गया है, क्योंकि अभी मेडिकल जांच की आखिरी रिपोर्ट नहीं आई है।

अधिकारी ने कहा, "हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। फाइनल मेडिकल रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।"